फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bhadan burning train station close to the left from becoming the century

भदान स्टेशन के समीप बर्निंग ट्रेन बनने से बची शताब्दी

Sat, 22 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद। Updated Sat, 22 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bhadan burning train station close to the left from becoming the century
भदान स्टेशन के समीप बर्निंग ट्रेन बनने से बची शताब्दी - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस भदान स्टेशन के समीप बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। ट्रेन के ब्रेक शू में आग लगने की सूचना पर रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन को आनन-फानन में भदान स्टेशन पर रोक लिया गया। रेल कर्मचारियों और अधिकारियों ने खासी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इसके बाद ट्रेन को लखनऊ रवाना किया गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली से कानपुर जा रही 12034 शताब्दी एक्सप्रेस शाम करीब 7.20 बजे भदान रेलवे फाटक को पार कर रही थी। तभी वहां खड़े भाजपा नेता आनंद सिंह की नजर ट्रेन के इंजन की दूसरी नंबर की बोगी के ब्रेक शू से निकल रही आग की लपटों पर पड़ी। ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग की जानकारी भाजपा नेता ने स्टेशन मास्टर भदान विनोद कुमार को फोन पर दी। ट्रेन में आग लगने की जानकारी मिलते पर स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को अवगत कराते हुए ट्रेन को भदान स्टेशन पर रोक लिया। इसके बाद रेल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग लगने की जानकारी पर कोच में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। वे भी नीचे उतर आए। उधर, सूचना पर थानाध्यक्ष सिरसागंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया। स्टेशन मास्टर विनोद कुमार ने बताया कि यदि ट्रेन के ब्रेक शू में लगी आग को नहीं देखा जाता तो आगे चलकर गंभीर हादसा हो सकता था। ट्रेन को करीब आधा घंटे तक स्टेशन पर रोकने के बाद कानपुर रवाना किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को किया अलर्ट
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों के जलने की सूचना पर स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सरकारी ट्रामा सेंटर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। गंभीर हालत में मरीजों को आगरा रेफर करने के लिए एंबुलेंस चालकों को अलर्ट कर दिया गया। चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी कॉल कर बुला लिया गया। यात्रियों के सकुशल होने की खबर के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed