{"_id":"67d86f213449888e300e6915","slug":"befriended-a-student-on-instagram-blackmailed-her-by-making-objectionable-video-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-144559-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: इंस्टाग्राम पर छात्रा से की दोस्ती, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: इंस्टाग्राम पर छात्रा से की दोस्ती, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Tue, 18 Mar 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इंस्टाग्राम के माध्यम से छात्रा से दोस्ती कर उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी को दक्षिण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छात्रा को मिलने के लिए बुला रहा था। छात्रा के मना करने पर उसके बातचीत और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
थाना दक्षिण क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए आगरा में एत्मादपुर के मोहल्ला सत्ता कोठी कस्बा निवासी हर्षकुश से हुई थी। पहले दाेनों में सामान्य बातचीत होती थी। धीरे-धीरे दोनों वीडियो काल के माध्यम से बातचीत करने लगे। कुछ दिनों से आरोपित छात्रा को अकेले मिलने के लिए बुला रहा था। छात्रा ने मना किया तो आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो, आडियो वायरल करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि हर्षकुश को जैन मंदिर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध पाक्सो, आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।