{"_id":"5d35fbe88ebc3e6ce47b1e63","slug":"beaten-firozabad-news-agr397386083","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ी व्यापारी को गली में खींचकर पीटा,सिर में मारी कांच की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ी व्यापारी को गली में खींचकर पीटा,सिर में मारी कांच की बोतल
विज्ञापन
Fzd
- फोटो : FIROZABAD
मामूली विवाद पर सोमवार की शाम को थाना दक्षिण के नालबंद पुलिस चौकी के पास समुदाय विशेष के लोग चूड़ी व्यापारी को जबरन गली में खींच ले गए मारपीट करने के साथ सिर में कांच की बोतल मार दी। इससे लहूलुहान हो गया। घायल व्यापारी का पुलिस ने मेडिकल कराया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विभवनगर निवासी मनीष कुमार जैन गली बोहरान में चूड़ी का कारोबार करते हैं। मनीष कुमार का भतीजा प्रासुक जैन स्कूटी से नालबंद चौराहे के पास गया था। स्कूटी ई-रिक्शा से टकरा गई। स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई थी। प्रासुक ने इसका विरोध किया तो ई-रिक्शा संचालक ने प्रासुक की पिटाई कर दी। मारपीट किए जाने की जानकारी होने के बाद चूड़ी व्यापारी मनीष जैन मौके पर पहुंचे।
उन्होंने विरोध किया तो ई-रिक्शा चालक ने तेली वाली गली से अपने साथियों को बुलाया। कुछ लोग मनीष जैन को अंदर गली में खींच ले गए और उसकी पिटाई कर दी। मनीष के सिर में कांच की बोतल मार दी। इसके कारण वह लहूलुहान होकर गिर गया। पुलिस ने घायल मनीष जैन का मेडिकलकराया है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि नालबंदान चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक युवक को पकड़ लिया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया। एसएचओ थाना दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा चूड़ी व्यापारी के साथ मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।