फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Beaten after entering the house, four people injured

Firozabad News: घर में घुसकर पीटा, चार लोग घायल

Tue, 08 Aug 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 08 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Beaten after entering the house, four people injured
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सोमवार की शाम पुराने विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान पिटाई करने के साथ ही पथराव किया। सूचना मिली तो मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराकर मुकदमा दर्ज किया है।थाना जसराना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी पोखपाल सिंह का गांव के ही राजू उर्फ राजेश पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार की शाम आठ बजे राजू उर्फ राजेश के साथ भूपेंद्र, राकेश, नवनीत सिंह, सोबरन सिंह एवं कई अन्य अज्ञात लोग पोखपाल सिंह के घर में घुस आए और पिटाई करने लगे। आरोप है कि इस दौरान पथराव भी हुआ। चीख-पुकार मचने पर अन्य लोग भी आ गए। अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन

घटना के दौरान पोखपाल सिंह के साथ उनकी बेटी सोनी एवं मोनी और भतीजा दिनेश को चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का जसराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरी परीक्षण और उपचार कराया। पोखपाल सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने कहा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed