फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Be it education or sports, daughters are moving towards heights

Firozabad News: शिक्षा हो या फिर खेल, ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहीं बेटियां

Thu, 23 Jan 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Be it education or sports, daughters are moving towards heights
फिरोजाबाद। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ... यह मुहिम अब रंग लाती दिख रही है। शिक्षा हो या फिर खेल, नृत्य, हर क्षेत्र में बेटियों के कदम ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। बेटियां कड़ी मेहनत से अपनी प्रतिभा निखा रही हैं और समाज को आइना दिखा रही हैं। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाएगा। सुहागनगरी की हुनरमंद बेटियों से रूबरू कराते हैं।
विज्ञापन



जम्मू से स्वर्ण पदक जीतकर लाईं अपूर्वा गुर्जर
गांव भागचंद्रपुर निवासी अपूर्वा गौतम 14 साल की उम्र में ही अपनी पहचान बना चुकी हैं। अपूर्वा ने 2023 में जम्मू में आयोजित नेशनल जोर्थ जोन की एथलेक्टिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसी तरह वह ओडिशा में भी गोल्ड मेडल जीतकर आई हैं। अपूर्वा ओलंपिक खेलना चाहती हैं, इसलिए वह लगातार तैयारी कर रही हैं। वह एसआरके कॉलेज में लिपिक सुखवीर सिंह की पुत्री हैं।
विज्ञापन




लोक नृत्य में मंडल में रहीं अव्वल
नृत्य करना बेटियों का शौक है, लेकिन कृतिका पलिया ने इस शौक को अपने हुनर में बदला और अपनी पहचान बनाई। जलेसर रोड निवासी कृतिका पलिया ने पर्यटन संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित संस्कृति उत्सव में लोकनृत्य की प्रस्तुति से प्रथम स्थान पाया था। इसके बाद कृतिका मंडल स्तर पर आयोजित संस्कृति उत्सव में प्रस्तुति देने के लिए आगरा सूर सदन में गईं। वह पूरे मंडल में अव्वल चुनी गई। वह शिक्षक शिवकांत पलिया की पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





राष्ट्रीय विज्ञान में इच्छिता जैन ने राज्य स्तर पर बनाई पहचान
कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा की छात्रा इच्छिता जैन ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारा। बीते साल राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में वह प्रथम स्थान पर चुनी गईं। इच्छिता ने गाय में फैलने वाले लंपी वायरस पर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया था। जो राज्य स्तर पर पसंद आया।





भाला फेंकने में पाया कांस्य पदक
ग्राम गढ़ी निर्भय निवासी छात्रा डौली यादव ने 68वीं नेशनल स्कूल गेम अंडर 17 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह भाला फेंकने में अपने दमखम का प्रदर्शन किया। इसमें नेशनल स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया। वह केसी मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed