{"_id":"5745b8994f1c1b7822690863","slug":"be-a-place-of-connection-of-two-kilowatts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक की जगह दो किलोवाट के कर दिए कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक की जगह दो किलोवाट के कर दिए कनेक्शन
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 25 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
एक की जगह दो किलोवाट के कर दिए कनेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग ने गरीबों के कनेक्शन भी दो किलोवाट के कर दिए। चार माह से दो किलोवाट के बिल भेजे जा रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी लोड कम नहीं किया तो आक्रोशित लोगों ने बुधवार को लेबर कालोनी बिजलीघर, डिवीजन कार्यालय पहुंचकर हंगामा, विरोध प्रदर्शन किया।
लाइनपार क्षेत्र के दतौजी खुर्द में गरीब परिवार रहते हैं। यहां पूर्व कोई विद्युत कनेक्शन नहीं था। विभागीय पहल के बाद पूर्व सभासद राधाकिशन वर्मा ने कैंप लगवाकर एक सैकड़ा से अधिक कनेक्शन कराए। विभाग ने पूर्व में सभी कनेक्शन एक किलोवाट के दिए थे, लेकिन कुछ माह बाद बिना सूचना के इन्हें दो किलोवाट का करके बिल भेजना शुरू कर दिया। इससे बिल दो गुना अधिक बढ़ गया। पूर्व सभासद राधाकिशन वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष एकत्रित होकर लेबर कालोनी बिजलीघर पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि घर में मात्र एक बल्ब या सीएफएल जलती है। कई घरों में तो पंखा तक भी नहीं है। बावजूद इसके विभाग ने सैकड़ों रुपये बिल बनाकर भेजे जा रहे हैं। आखिर हम लोग इतना बिल कैसे जमा करें। लेबर कालोनी बिजलीघर पर सुनवाई न होने पर सभी लोग डिवीजन कार्यालय पहुंचे। वहां एक्सईएन को समस्या बताई तो उन्होंने जांच कराने के बाद लोड कम करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर किशन लाल, राम स्वरूप, राज बहादुर, सुखराम, सत्यप्रकाश, वीरपाल, अंजू देवी, जमुनोदी, रामवती, सुनीता, सुखदेवी, रामश्री, कालीचरन, मागश्री, विमला देवी, चुन्नीलाल, सोहनलाल आदि मौजूद रहे।