फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Basic's simple app will test how much you have learned in online education

ऑनलाइन शिक्षा में कितना सीखा, परखेगा बेसिक का सरल एप

Tue, 20 Jul 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Basic's simple app will test how much you have learned in online education
फिरोजाबाद। कोरोना काल में स्कूल बंद हैं। स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। ऑनलाइन शिक्षा में बच्चों ने कितना सीखा, इसके लिए शासन द्वारा बनाए गए सरल एप का सहारा लिया जाएगा। इसके माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा की हकीकत परखी जा सकेगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 15 दिनों में कराई गई पढ़ाई का मूल्यांकन भी किया जाएगा। जिससे समय व संसाधन की बचत के साथ मूल्यांकन से बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाया जा सकेगा। इसके लिए विभाग द्वारा सरल एप का प्रयोग किया जाएगा। अभी परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता का आकलन हर तीन महीने पर परीक्षा के माध्यम से कराया जाता था।
विज्ञापन

ओएमआर सीट पर परीक्षा से होगा मूल्यांकन
सरल एप की नई व्यवस्था के तहत हर महीने परीक्षा का आयोजन ओएमआरशीट के माध्यम से होगा। परीक्षा के बाद परीक्षक कॉपी को सरल एप पर अपलोड करेंगे और तुरंत बच्चों की शैक्षिक दक्षता का परिणाम जारी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरल एप से ऑनलाइन पढ़ाई की मॉनीटरिंग की जाएगी। इसमें ओएमआरशीट पर परीक्षा के बाद उसे सरल एप पर आपलोड़ किए जाने की व्यवस्था है। लोड करने के बाद बच्चों की दक्षता का परिणाम आ जाएगा। इसमें स्कूल खुलने पर ही प्रयोग हो सकेगा।
जितेंद्र सिंह - खंड शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed