फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   barish

मंगलवार रात भर हुई बरसात, शहर में चंहु ओर जलभराव

Wed, 12 Aug 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
barish
करबला रोड पर जलभराव के बीच हाथठेल पर सब्जी बैचता बालक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंगलवार रात को झमाझम बारिश के बाद शहर की सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गईं। बुधवार सुबह तक रिमझिम बारिश हुई। लोग घरों से बाहर निकले तो शहर में हर तरफ सड़कों पर पानी भरा दिखाई दिया। गांधी पार्क चौराहा से लेकर आर्यनगर होते हुए हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते पर जलभराव रहा। कोटला चुंगी से बड़े डाकखाना चौराहा की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से जलमग्न दिखा। लोग जलभराव के बीच होकर गुजरे मार्ग पर पानी भरा होने के कारण श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों तक नहीं पहुंच सके। लोगों ने घर और क्षेत्रीय मंदिरों में ही पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

वहीं रामद्वार के समीप सब्जी के ठेल भी जलभराव के बीच सड़क पर खड़े दिखाई दिए। इसके चलते बुधवार को सुहागनगरी के बाजार भी देेरी से खुले। जबकि सर्विस रोड पर जलमग्न होने के कारण लोग दवा की दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे थे। सर्विस रोड पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित रही। बारिश थमने के साथ ही जहां जलेसर रोड का पानी पूरी तरह से निकल गया। वहीं नई बस्ती, मूला सिंह का चौराहा, करबला, चंद्रवारगेट, पेमेश्वरगेट, हुंडावाला आग के साथ हाजीपुरा, रामगढ़ रोड, कोहिनूर रोड के साथ अन्य प्रमुख मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गए। लोगों को जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में जलभराव से प्रसूता हुईं परेशान
फिरोजाबाद। मंगलवार रात से रुक-रुककर हुई बारिश नई आबादी में रहने वालों के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल आए मरीज और तीमारदारों के लिए मुसीबत बन गई। मरीजों और तीमारदारों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। प्रसव पीड़ा से परेशान टापाकलां निवासी ऊषा देवी को परिवारीजन ऑटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल परिसर में जलभराव होने के कारण प्रवेश करते ही ऑटो बंद हो गया। अस्पताल के गेट तक ऑटो को ले जाने के लिए परिवारीजन ऑटो में धक्का लगाने को विवश हो रहे थे। जबकि ऑटो में सवार ऊषा देवी प्रसव पीड़ा से काफी परेशान थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई आबादी क्षेत्र की गलियां बनी दलदल
नई आबादी क्षेत्र की कच्ची गलियां दलदल में तब्दील हो गईं थीं। जिसको लेकर लोगों को निकलने के लिए रास्ता तक नहीं बचा था। लोग प्लाटों की बांउड्री से होकर गुजरने के लिए बाध्य हो रहे थे। सबसे खराब स्थिति ठारपूठा, द्वारिकापुरी, श्रीपाल कॉलोनी, नई आबादी नगला पचिया, नई आबादी हिमायूंपुर, नगला भाऊ के साथ गांव बासठ के साथ अन्य क्षेत्रों की थी। कहीं गलियों में जलभराव हो गया था। तो कहीं पर सड़क दलदल में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed