{"_id":"dcc8bca6c8117c2d409d1c2f9ff69dfb","slug":"bar-association-filed-nomination-papers-for-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव के लिए दाखिल किए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए दाखिल किए नामांकन पत्र
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Wed, 16 Dec 2015 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार को न्यायालय प्रांगण स्थित लाइब्रेरी हाल में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। अध्यक्ष पद के लिए सात, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तीन एवं महासचिव के पद के लिए पहले दिन आधा दर्जन नामांकन पत्र दाखिल हुए।
बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय प्रकाश यादव एडवोकेट के निर्देशन में सहायक प्रभात कुमार नगीना, प्रवीन भटनागर, आरिफ खान, संतोष कुशवाह, नरेंद्र राठौर, अरविंद बघेल सहित अन्य टीम के समक्ष नामांकन पत्रों को दाखिल करने की प्रक्रिया सुबह दस बजे से प्रारंभ हुई। यह प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली। मुख्य चुनाव अधिकारी विजय प्रकाश यादव एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए निर्मल कुमार जैन, डा. देवीराम यादव, धर्म सिंह यादव, सुरेशचंद्र यादव, विशंभरदयाल, रामनाथ यादव, जाहर सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रमेशचंद्र राठौर, रामसेवक, अजय कुमार निगम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दिनेश यादव, शिवशंकर दुबेे, शीलेंद्र प्रताप सिंह चौहान तथा महासचिव के लिए नाहर सिंह यादव, जितेंद्र कुमार, दिनेश यादव, रवींद्र कुमार यादव, राजेश तिवारी, पंचम सिंह गुर्जर एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर महेशचंद्र पाठक, शिवशंकर गुप्ता, संजय कुमार पाठक, राकेश सिंह एवं सहसचिव के तीन पदों के लिए फरीद अहमद खां, कुंवर प्रबल सिंह निषाद, ठाकुर शिव प्रकाश सिंह, अनिल कुमार यादव, चंद्रवीर सिंह, ब्रजेश कुमार, सुशील यादव, बलवीर सिंह आजाद, मनोज यादव, घनश्याम यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 17 को भी सुबह दस से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 18 को जांच एवं 19 को नाम वापसी होगी। 23 दिसंबर को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना होगी। बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान न्यायालय प्रांगण में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।