{"_id":"4cd651059c2a071aa35dbe3acfcd7fc9","slug":"bar-association-elections-blowing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव का शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव का शंखनाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 13 Dec 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए चुनावी शंखनाद हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। चुनाव कार्यक्रम के जारी होने के साथ अध्यक्ष, महासचिव के साथ अन्य पदों के लिए प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया।
बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय प्रकाश यादव एवं सहायक चुनाव अधिकारी प्रभात कुमार नगीना, आरिफ खान, संतोष कुशवाह, नरेंद्र राठौर एडवोकेट, प्रवीन भटनागर, इंद्रपाल सिंह एवं अरविंद बघेल ने बताया कि बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम तय हो गया है। उन्होंने कहा 16 एवं 17 दिसंबर को नामांकन पत्र सुबह दस से शाम को चार बजे तक दाखिल होंगे। 18 दिसंबर को सभी नामांकन पत्रों की जांच होगी। 19 को नाम वापसी होगी। 23 दिसंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान तथा चार बजे के बाद मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी विजय प्रकाश यादव एडवोकेट ने बताया कि नामांकन के दौरान प्रत्येक प्रत्याशी को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी किया गया प्रमाणपत्र अथवा परिचय पत्र को साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि नामांकन की पूरी नियमावली न्यायालय प्रांगण के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करा दी है। इस दौरान बार अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव भी मौजूद थे।
पोस्टरों से अटा न्यायालय प्रांगण
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिव का चुनाव लड़ने वालों ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व ही प्रचार प्रारंभ कर दिया। उन्होंने न्यायालय प्रांगण को पोस्टरों एवं बैनरों से पाट दिया है। अधिवक्ताओं से भी घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है।