फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Banna ran village health department team

बन्ना गांव दौड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Thu, 07 Jul 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Banna ran village health department team
गांव बन्‍ना में स्वास्‍थ्य विभाग की टीम पहुंची
 गांव बन्ना में चिकिन पॉक्स फैलने की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को गांव पहुंची। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर मरीजों को दवाएं वितरित की। वहीं गंभीर बीमार मरीजों को सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव बन्ना में चिकिन पॉक्स फैलने के कारण घर-घर चारपाई बिछी है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक बीमारी की चपेट में हैं। प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ने से ग्रामीण भयभीत हैं। वहीं गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम चिकिन पॉक्स की जानकारी पर गांव पहुंची। यहां मरीजों को दवा वितरित की। टीम को जुकाम और बुखार के 19, सांस के पांच, त्वचा रोग के 19 और दस्त के छह मरीज मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. संजीव वर्मा ने कहा कि पानी उबाल कर पिएं।  साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और अपने घर और आसपास गंदगी जमा न होने दें। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा. नितिन, कृष्णकांत, प्रसून, नरेंद्र शर्मा, हुतेंद्र पाल, शर्मिला देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed