फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bank fraud case: Fraud of more than one crore, bank opened even on holiday

बैंक में धोखाधड़ी का मामला:एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, अवकाश के दिन भी खुला बैंक

Sat, 22 Mar 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 22 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bank fraud case: Fraud of more than one crore, bank opened even on holiday
सांकेतिक
जसराना (फिरोजाबाद)। इंडियन बैंक की शाखा जसराना में ग्राहकों के 60 लाख से अधिक की धनराशि की धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद शनिवार को बैंक में अपने खाते के बारे में जानकारी लेने के लिए लोग पहुंचे। बाहर से आने वाले स्टाफ ने लोगों को जानकारी दी। हालांकि अवकाश होने के कारण कम लोग ही बैंक में पहुंचे। सोमवार को पूरे मामले की परतें खुलने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को 60 लाख की धनराशि के गबन की बात कही जा रही थी। शनिवार की देर शाम तक एक करोड़ से अधिक की धनराशि के गायब होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन शिवहरे के खाते से भी पैसे गायब होने पर अध्यक्ष एवं अन्य व्यापारियों ने शुक्रवार की शाम एसपी देहात से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी। एसपी देहात ने कोतवाली में जाकर तहरीर देने के के बाद कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार को नवीन शिवहरे, दीपक गुप्ता, राहुल गुप्ता, संजीव अग्रवाल, गोलू मिश्रा, शिवम गुप्ता, अमित गुप्ता, दिनेश शर्मा, राजीव, बरुण एवं श्रीराम गुप्ता कोतवाली जसराना पहुंचे। इस दौरान कोतवाल शेर सिंह को तहरीर दी। तहरीर में शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह, फील्ड ऑफीसर संजय कुमार, कैशियर जयप्रकाश एवं एक अन्य कर्मचारी पर मिलीभगत से गबन करने का आरोप लगाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन शिवहरे ने कहा उनका खाता उनकी मां के साथ संयुक्त रूप से हैं। उन्होंने दो बार में ढाई लाख रुपये जमा किया था लेकिन उनके खाते में मात्र एक लाख रुपये ही पहुंचा है। कहा कि जमा की गई धनराशि की स्लिप भी उनके पास मौजूद हैं। कोतवाल ने कहा तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वर डाउन होना बताकर गुमराह करते थे कर्मचारी
किसानों, व्यापारियों, आम आदमी एवं महिलाओं के खाते से एक करोड़ से अधिक की धनराशि का गबन सामने आने के बाद हर कोई हैरत में पड़ा हुआ है। बैंक कर्मचारियों द्वारा नए तरीके से धोखाधड़ी की गई है। आए दिन बैंक में सर्वर नहीं आने की समस्या से ग्राहकों को अवगत कराया जाता था।

मोहल्ला गाडीवान निवासी महिला नीरज देवी ने बताया कि उसने अपने खाते में 7 अगस्त 2024 का एक लाख 57 हजार पांच सौ रुपये जमा किया था। रुपये जमा करने के बाद मैसेज नहीं आने पर कैशियर से संपर्क किया तो उसने सर्वर खराब होने की बात कही। वहीं पासबुक में एंट्री करने को कहा तो प्रिंटर खराब होना बता दिया। शनिवार को अपनी पासबुक चैक कराई तो उसमें एंट्री नहीं है। कुछ ऐसी ही बात सभी ग्राहकों ने बयान की। बताया कि कैशियर एवं शाखा प्रबंधक सर्वर नहीं आने की बात कहकर धनराशि लेकर रख लेते थे। जमा स्लिप पर हस्ताक्षर एवं मुहर लगाकर दे देते थे। जिससे लोगों को खाते में रुपये जमा होने का भरोसा हो जाया करता था। लेकिन उनके द्वारा खाते में रुपये जमा नहीं कराए गए। वहीं मोहल्ला वनियात निवासी राजीव कुमार ने बताया कि उसने अपना मकान बेचा था। रुपये जमा कराने के लिए बैंक के अधिकारी एवं एक कर्मचारी उसके घर आए। उसे लालच दिया गया था। उसके बाद उसने रुपये जमा करा दिए। बाद में मुझसे चेक लेकर रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed