{"_id":"573f133c4f1c1bd42fac781a","slug":"bank-employees-are-on-strike-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला बैंक कर्मचारी रहे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला बैंक कर्मचारी रहे हड़ताल पर
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 20 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
बैंकों के विलय की नीति का विरोध करते बैंककर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के कर्मचारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में विलय के विरोध में अपनी यूनियन के आह्वान पर हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारी टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली पर एकत्रित हुए। यहां बैंक कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के सचिव अभिषेक कुमार एवं ट्रेसी सिन्हा, जेएस वर्मा, शिवचरन लाल, छोटेलाल ने सरकार के विलय संबंधी प्रस्ताव का विरोध किया। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के कर्मचारियों के समर्थन में विजया बैंक के सुधीर गुप्ता, यूको बैंक के लाला बाबू वार्ष्णेय, दलवीर सिंह, गिरीश वाल्मीकि, आंध्रा बैंक के दानिश मलिक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स से गोविंद सक्सेना, यूनाइटेड बैंक के विवेकानंद त्रिपाठी, महेशबाबू एवं अन्य बैंकों से तरुण शुक्ला, सुरिंदर, संजीव कुमार ने भी सरकार की विलय योजना का विरोध किया। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव अशोक माहेश्वरी ने सरकार एवं स्टेट बैंक ऑफ में विलय की घृणित योजना का विरोध किया। विलय के विरोध में आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।