फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bangle worker died during treatment

Firozabad News: चूड़ी जुड़ाई श्रमिक की उपचार के दौरान मौत

Fri, 26 May 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bangle worker died during treatment
फिरोजाबाद। छह मई को चूड़ी जुड़ाई करते वक्त लैंप फटने से झुलसे चार लोगों में से एक किरन देवी पत्नी रामानंद की भी बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना उत्तर क्षेत्र के बिहारी नगर में हुए हादसा के दौरान झुलसे एक ही परिवार के दो सदस्यों की पहले ही मौत हो चुकी है।थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला बिहारी नगर में चूड़ी की जुड़ाई करते वक्त अचानक केरोसिन की लैंप फट गई। लैंप फटने से लगी आग की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गये थे। रामानंद के मकान में चूड़ी जुड़ाई करते वक्त हुए हादसा में झुलसे रामानंद के पुत्र दीपक (20) व मां राजवती (65 ) की पहले ही उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। बाईपास रोड स्थित एक हॉस्पीटल में उपचार के दौरान पत्नी किरन देवी (42) की भी बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद मोहल्ले में मातम छा गया। कांच चूड़ी जुड़ाई मजदूर सभा के पदाधिकारी एवं सगे-संबंधियों का शोकाकुल परिवार के घर पर तांता लग गया। जानकारी मिलने पर सदर विधायक मनीष असीजा एवं कांच चूड़ी मजदूर सभा के मंत्री रामदास मानव भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। कांच चूड़ी मजदूर सभा के अनुसार अग्निकांड में झुलसे एक ही परिवार के चार सदस्यों में से एक किरन देवी को अगर उपचार के लिए समुचित प्रबंध किये जाते तो। संभवत: उनकी जान बच सकती थी। उन्होंने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed