फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bangle Transporters Warn: If Freight Rates Are Not Increased, They Will Halt Operations

Firozabad News: चूड़ी ट्रांसपोर्टरों की चेतावनी, भाड़ा नहीं बढ़ा तो चक्का जाम करेंगे

Sun, 31 May 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 31 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bangle Transporters Warn: If Freight Rates Are Not Increased, They Will Halt Operations
भाड़ा बढ़ाने को लेकर चूड़ी ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने की बैठक। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। बढ़ती महंगाई और डीजल के लगातार बढ़ते दामों से परेशान चूड़ी ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा बढ़ाए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चूड़ी ट्रांसपोर्ट के रेट नहीं बढ़ाए गए तो हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे और चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को शीतल खां रोड स्थित चिश्ती ट्रांसपोर्ट पर फिरोजाबाद चूड़ी ट्रांसपोर्ट ऑल इंडिया एसोसिएशन की बैठक सरफराज अहमद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि डीजल के दाम में साढ़े सात रुपये और पेट्रोल में छह रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है, लेकिन ट्रांसपोर्टरों का भाड़ा नहीं बढ़ा है। कई जगह रास्ते में लोकल गाड़ियों को ही डीजल मिल पा रहा है, जिससे संकट और गहरा गया है। इसके अलावा ड्राइवरों का खर्च और होटलों में खाना भी महंगा हो गया है।
विज्ञापन

जीशान हुसैन चिश्ती ने कहा कि डीजल की मार के साथ-साथ एआरटीओ द्वारा भी ट्रांसपोर्टरों को परेशान किया जा रहा है। इन सबके बीच व्यापारी वर्ग द्वारा ट्रांसपोर्टरों की जायज मांगों की अनदेखी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। महासचिव विनोद माहेश्वरी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भाड़ा नहीं बढ़ाया गया, तो पूरे जिले में व्यापक हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में संगठन अध्यक्ष सरफराज अहमद, सेवक, राजू, मोहम्मद नदीम, भूरा अहमद और शमशाद अली सहित कई ट्रांसपोर्टर मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed