फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bangle-joining workers will not go on strike; demand for rate hikes to be pursued through dialogue.

Firozabad News: नहीं होगी चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल, संवाद के जरिए दरें बढ़ाने की मांग

Wed, 10 Jun 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bangle-joining workers will not go on strike; demand for rate hikes to be pursued through dialogue.
फिरोजाबाद। कांच नगरी के चूड़ी उद्योग के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। कांच एवं चूड़ी उद्योग मजदूर संघ ने साफ किया है कि वे अपनी मांगों को लेकर किसी भी प्रकार की हड़ताल या प्रदर्शन जैसा कदम नहीं उठाएंगे। संगठन समान कार्य-समान वेतन के सिद्धांत पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद रखेगा।
विज्ञापन

मजदूर संघ की संगठन मंत्री राधा शंखवार ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि चूड़ी जुडाई श्रमिकों को भी अन्य औद्योगिक श्रमिकों की भांति ही सम्मानजनक मेहनताना का भुगतान किया जाना चाहिए। संगठन का मानना है कि उद्योग की प्रगति को नुकसान पहुंचाए बिना भी बातचीत के जरिए रास्ते निकाले जा सकते हैं। इसी सकारात्मक सोच के साथ मजदूर संघ ने अपनी मांगों को लेकर एक पत्र सिटी मजिस्ट्रेट और सहायक श्रमायुक्त को सौंप दिया है, ताकि उनकी बात को केंद्र व प्रदेश सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


गैस और तेल खर्च में वृद्धि की मांग बरकरार
संगठन मंत्री के अनुसार, चूड़ी जुडाई के काम में इस्तेमाल होने वाले जरूरी तेल और गैस की मद में मिलने वाले अतिरिक्त खर्चे में कम से कम पांच रुपये प्रति तोड़ा की बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिक संघ अपनी दरों में न्यायोचित बढ़ोतरी और अतिरिक्त खर्चे की मांग को लगातार जारी रखेगा, लेकिन इसके लिए कारखानों में काम बंद नहीं किया जाएगा। उद्योग और श्रमिकों के बीच इस आपसी तालमेल के फैसले से व्यापारिक जगत और स्थानीय प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed