{"_id":"5f0b046e8ebc3e63e035b889","slug":"bangladeshi-firozabad-news-agr4500860148","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पादन शुरू करने वाली इकाईयों को स्थापित करनी होगी हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पादन शुरू करने वाली इकाईयों को स्थापित करनी होगी हेल्प डेस्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। उत्पादन प्रक्रिया शुरू करने वाली कांच व अन्य औद्योगिक इकाइयों में कामगारों एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण और परामर्श हेतु अनिवार्य रूप से कोविड-19 हेल्पडेस्क की स्थापना होगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव यूपी ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। वहीं शासन के निर्देशों के बाद उपायुक्त उद्योग द्वारा इस बाबत कांच व अन्य औद्योगिक इकाइयों में हेल्पडेस्क स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। लॉकडाउन में लंबी बंदी के बाद जिले के कांच उद्योग जगत एवं जगहों पर औद्योगिक गतिविधियां पटरी पर लौट रही हैं। ऑटोमैटिक ग्लास इकाइयों में कामकाज सुचारु होने के साथ ही माउथ ब्लोइंग एवं चूड़ी कारखानों में उत्पादन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
इन सभी इकाईयों में कोविड-19 से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व निरंतर सैनिटाइजेशन जैसी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश हैं। वहीं अब उत्पादन शुरू कराने वाली प्रत्येक इकाई को कार्यस्थल पर कोविड-19 से बचाव के लिए हेल्पडेस्क की स्थापना सुनिश्चित करनी होगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार राजेंद्र कुमार तिवारी ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडे के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में संचालित औद्योगिक कारखानों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी प्रतिबंधों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा। वहीं हेल्पडेस्क के माध्यम से कामगारों व श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।