{"_id":"5745afcf4f1c1ba63f691393","slug":"banging-inside-college-professor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज के अंदर प्रोफेसर की पिटाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज के अंदर प्रोफेसर की पिटाई
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 25 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
कालेज के अंदर प्रोफेसर की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह सीएल जैन महाविद्यालय के प्रोफेसर की एक युवक ने अपने साथियों के संग मिलकर कालेज के अंदर पिटाई लगा दी। इससे छात्रों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल छात्रों को शांत करा जाम खुलवाया।
दक्षिण कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कालोनी निवासी डा. कुबेर सिंह सीएल जैन महाविद्यालय में जंतु विज्ञान के प्रोफेसर हैं। बुधवार सुबह वह बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा करा रहे थे। तभी लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी निवासी युवक अजय यादव पुत्र चंद्र प्रकाश यादव अपने सात आठ साथियों के साथ क्लास में पहुंच गया। उसने आते ही प्रोफेसर की पिटाई कर दी। छात्रों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने हथियार तान दिए। इससे छात्र दहशत में आ गए। घटना के बाद कालेज के छात्रों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष दक्षिण पुलिस बल के साथ पहुंच गए। छात्र सीओ सिटी और एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। छात्र-छात्राओं का आरोप था कि अजय यादव आए दिन कालेज आकर छात्राओं से अभद्रता और छेड़छाड़ करता है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। थानाध्यक्ष ने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद ही उन्होंने जाम खुलवाया। वहीं दक्षिण पुलिस ने अजय और उसके सात आठ साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
फेल होने पर कालेज से निकाला था
प्रोफेसर डा. कुबेर सिंह का कहना है कि अजय यादव सीएल जैन डिग्री कालेज का छात्र था, लेकिन तीन बार फेल होने के कारण उसे कालेज से निकाल दिया। तभी से वह रंजिश मानता है।
विज्ञापन
पुलिस पर भी फूटा गुस्सा
जाम लगा रहे छात्रों को पुलिस ने हड़का दिया। उन्हें जेल भेजने तक की धमकी दे दी। इसके बाद छात्र संघ के पदाधिकारी पहुंच गए। तब कहीं जाकर पुलिस पीछे हटी।