फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bandaru Dattatreya kindled anger, resignation

बंडारू दत्तात्रेय पर भड़का आक्रोश, इस्तीफे की मांग

Wed, 20 Jan 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 20 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bandaru Dattatreya kindled anger, resignation
 हैदराबाद यूनीवर्सिटी में दलित शोध छात्र रोहित वेमुला की मौत के विरोध में  डा.भीमराव अंबेडकर युवा विकास समिति ने एसआरके कालेज के बाहर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा कि दलितों के साथ हो रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं बंडारू के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


डा. भीमराव अंबेडकर युवा विकास समिति ने दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत के विरोध में जुलूस निकाला। अंबेडकर महाविद्यालय नगला करन सिंह से जुलूस शुरू होकर छात्र नारेबाजी करते हुए एसआरके कालेज पर पहुंचे। यहां गेट पर बंडारू दत्तात्रेय का पुतला फूंका। जितेंद्र सिंह ने कहा कि रोहित ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या हुई है। हैदराबाद के एबीबीपी के पदाधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। राकेश कुमार ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बंडारू दत्तात्रेय के इस्तीफे की मांग की। पुतला दहन करने वालों में कुलदीप जाटव, केडी जाटव, सतेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, डा. केपी सिंह, ब्रज नंदन, दीपक कुमार, अनिल चौधरी, सुमित कुमार, वीरेंद्र सुमन, पवन कुमार जाटव, केडी जाटव, पंकज पावेल आदि शामिल थे। उधर, अनुसूचित जाति जनजाति युवा छात्र मोर्चा के मंडल सचिव वेद प्रकाश गौतम, गौरव जाटव ने हैदराबाद में छात्र की हत्या किए जाने पर रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। इस दौरान ठाकुर गुलाब सिंह कुशवाह, वीरेंद्र सुमन, सोनू कुमार, दिनेश जाटव, सुशील जाटव, मोनू, उपेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत कुमार, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। बसपा जिलाध्यक्ष सालिग सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, सत्ते कुमार, सूरज किरन सच्चिदानंद, जयंती प्रसाद अंबेश, मनोज कुमार, दिनेशचंद्र जाटव ने दलित छात्र की हत्या पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed