फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bags and school uniforms become expensive by 20 percent

Firozabad News: 20 फीसदी तक महंगे हुए बस्ते व स्कूल यूनिफाॅर्म

Mon, 08 Apr 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 08 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bags and school uniforms become expensive by 20 percent
फिरोजाबाद। पहली अप्रैल से नए सत्र की शुरूआत हो चुकी है। सभी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया के साथ यूनिफार्म और किताबों की खरीदारी ने जोर पकड़ लिया है। अभिभावक स्कूलों की महंगी फीस के साथ किताबों के दाम में इजाफा होने से परेशान हैं। यूनिफार्म और बस्तों के दामों में भी 20 प्रतिशत तक की वद्धि देखी जा रही है। नया शिक्षण सत्र शुरू होते ही किताब, यूनिफार्म व बस्तों की दुकानें गुलजार हैं। दुकानों पर अभिभावक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार अभिभावकों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। किताबों की कीमत में 20 फीसदी तक इजाफा हुआ है। यूनिफार्म व बस्तों के दाम दस फीसदी तक बढ़ गए हैं। पिछली बार जो कमीज 250 तक मिल रही थी, वह अब 300 रुपये की हो गई है। पैंट भी साइज के अनुसार 50 से 80 रुपये महंगी मिल रही है। साथ ही ब्लेजर और ट्रैक सूट भी 200 से 250 रुपये महंगे कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्कूल बैग भी महंगे हो चुके हैं। अभिभावकों के अनुसार जो स्कूल बैग पहले जहां 300 से 700 रुपये में मिल जाता था, अब वही बैग 400 से 900 रुपये से अधिक तक मिलने लगा है। प्लास्टिक के सामान जैसे बॉटल, लंच बॉक्स और पेंसिल बॉक्स आदि में भी 10 से लेकर 35 रुपये तक वृद्धि हुई है। यूनिफार्म विक्रेता दीपक ने बताया कि कपड़ा, धागा समेत यूनिफार्म व बस्ते बनाने वाली सामग्री की दरें बढ़ने से यह वृद्धि हुई है। इसलिए यूनिफार्म और बैग के दामों में कुछ इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


स्कूल में भी सजी हैं दुकानें, दुकानदारों से साठगांठ
नामचीन स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं को यूनिफाॅर्म और बैग दिए जा रहे हैं। दूसरी ओर शिक्षण संस्थानों की दुकानदारों से साठगांठ है। अभिभावक अमित और विमल कुमार ने बताया कि स्कूल द्वारा बताई गई दुकान से ही यूनिफार्म खरीदना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कक्षा का नाम - पिछले वर्ष यूनिफार्म के दाम और अब के दाम
- कक्षा नर्सरी से लेकर पहली तक - 500-800 - 700-1100 रुपये तक
- कक्षा दूसरी से आठवीं तक - 850-1250 - 1150-1400 रुपये तक
- कक्षा नौवीं से 12वीं तक - 1100-1500 - 1350-1800 रुपये तक
नोट: स्कूलों की यूनिफार्म के अलग-अगल रेट निर्धारित हैं।
वर्जन


- अभिभावकों पर स्कूल संचालक एक ही दुकान से यूनिफार्म या स्कूल बैग खरीदने का दबाव नहीं बना सकते हैं। अभिभावक इसकी शिकायत करें तो हम जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। - निशा अस्थाना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed