{"_id":"65624a1d578ae533ed0ff176","slug":"bag-fell-under-passenger-train-created-noise-of-child-falling-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-10814-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चलती ट्रेन से महिला के हाथ से कुछ गिरा, लोगों ने समझा बच्चा; शोर सुन रोक दी गई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चलती ट्रेन से महिला के हाथ से कुछ गिरा, लोगों ने समझा बच्चा; शोर सुन रोक दी गई गाड़ी
Sun, 26 Nov 2023 02:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:13 PM IST
सार
चलती ट्रेन से महिला के हाथ से बैग गिर गया, लोगों ने समझा कि उसका बच्चा गिर गया है। ये देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन चालक ने ट्रेन रोक दी। बाद में देखा गया तो पता चला कि ट्रेन के नीचे बैग गिरा था।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्टेशन पर कानपुर जा रही पैसेंजर में महिला का बैग चलती ट्रेन के नीचे गिर गया। वहां खड़े कुछ यात्रियों ने बच्चे को ट्रेन के नीचे गिरा हुआ समझकर शोर मचा दिया। इसके चलते चालक ने ट्रेन को कुछ दूरी पर जाकर रोक दिया। इस घटना से स्टेशन पर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
शनिवार सुबह 6:30 बजे टूंडला से पैसेंजर ट्रेन कानपुर के लिए रवाना हुई थी। वह सुबह 7:30 बजे करीब शिकोहाबाद स्टेशन पहुंची। जब ट्रेन अपने निर्धारित ठहराव के बाद गंतव्य के लिए रवाना हुई। उसी दौरान कुछ रेलयात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे। इसी बीच एक महिला भी धीमी गति से जा रही पैसेंजर ट्रेन में अपने बच्चे एवं बैग को लेकर चढ़ने लगी। अचानक उसका बैग हाथ से छूटकर चलती हुई ट्रेन के नीचे गिर गया।
उसी दौरान जीआरपी थाने के पास खड़े हुए यात्रियों ने बच्चे को ट्रेन के नीचे गिरना समझ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। यात्रियों के शोर को सुनकर चालक ने ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर ही कुछ दूरी पर ले जाकर रोक दिया। तभी यात्रियों ने भी दौड़ लगा दी। पास जाकर मामला ट्रेन के नीचे बैग गिरने का निकला। एक यात्री ने किसी तरह चालक को जानकारी देने के बाद ट्रेन के नीचे गिरे हुए बैग को बाहर निकाला। तब कहीं जाकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।