फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Badminton players will get opportunity to show talent

गणतंत्र दिवस पर बैडमिंटन खिलाडियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर

Sun, 23 Jan 2022 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Badminton players will get opportunity to show talent
फिरोजाबाद। गणतंत्र दिवस पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन जाएगा। इसमें विभिन्न वर्गों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने फिरोजाबाद क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर किरण देवी गुप्ता एवं सूरज भान गुप्ता की स्मृति में एक दिवसीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-19 एवं ओपन वेटरन्स एवं महिला वर्ग के ओपन मैच खेले जाएंगे। सिंगल मैच में विजेता ट्रॉफी व 1100 रुपए देवेंद्र गुप्ता की स्मृति में दिए जाएंगे। उप विजेता ट्रॉफी श्रीमती देवी गुप्ता की स्मृति में दी जाएगी। प्रतियोगिता दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी एडीजे जितेंद्र सिंह करेंगे। अध्यक्षता संजय अग्रवाल चेयरमैन बैडमिंटन संघ करेंगे। उन्होंने बताया कि जो भी खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहते हैं वह 25 जनवरी तक अपनी एंट्री फिरोजाबाद क्लब दाऊ दयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं इंपीरियल गिलास आगरा गेट पर करा सकते हैं। इस दौरान दौरान आयोजन सचिव अनिल लहरी, सुनील बंसल, कान्हा, डब्बू बंसल, आलोक, सुधीर सिंह, अमोल गुप्ता, दीपक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed