फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Backward Classes Welfare Officer Caught in the attempted murder of wife

पत्नी की हत्या के प्रयास में फंसे पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी

Mon, 16 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 16 Feb 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के प्रयास के आरोप में उत्तर पुलिस ने मथुरा में तैनात पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला मिर्जा छोटा निवासी बसपा नेता देवानंद गौतम ने अपनी पुत्री शालिनी आनंद गौतम का विवाह चार वर्ष पूर्व आगरा के बोदला निवासी श्यामसुंदर पुत्र गंगादीन के साथ किया था। शादी के कुछ वर्ष बाद दंपति के बीच विवाद शुरू हो गया और मामला न्यायालय तक पहुंच गया। तीन माह पूर्व समझौता होने पर श्यामसुंदर शालिनी को अपनी साथ ले गए। बताया जाता है कि 15 फरवरी को नगला करन सिंह में आयोजित शादी समारोह में श्यामसुंदर को शामिल होना था।



 इसमें शामिल होने के लिए श्यामसुंदर अपनी पत्नी शालिनी आंनद गौतम के साथ मथुरा से आ रहे थे। शालिनी की माने तो रास्ते में प्यास लगने पर श्यामसुंदर द्वारा पहले से कार में रखी पानी की बोतल से पानी दे दिया। पानी पीते ही पेट में जलन होने लगी। वह शाम करीब पांच बजे अपने पिता के घर पहुंचते ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद उन्हें ट्रामा सेंटर फिर जिला अस्पताल ले गए। पत्नी की तबियत बिगड़ने पर श्यामसुंदर भागने लगे तो क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले गई। शालिनी गौतम के पिता देवानंद गौतम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उत्तर पुलिस ने श्यामसुंदर के खिलाफ जहर देकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल उत्तर का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। श्याम सुंदर वर्तमान में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पद पर मथुरा में तैनात हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed