फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   baasauda poojan kar maanga maan sheetala se aasheesh

बासौड़ा पूजन कर मांगा मां शीतला से आशीष

Mon, 28 Mar 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
 baasauda poojan kar maanga maan sheetala se aasheesh
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला फीरोजाबाद
मां शीतला के पूजन (बासौड़ा पूजन) को महिलाओं की भीड़ उमड़ी। शीतला मंदिरों के बाहर महिलाएं टोलियोें के रूप में पहुंची। गर्मी के मौसम में बच्चों को कोई बीमारी नहीं लगे इसके लिए महंतों द्वारा जल का छिड़काव किया जा रहा था। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

होली के बाद पंचमी को मां शीतला माता का पूजन घर-घर में किया जाता है। इसकी तैयारियां महिलाओं के द्वारा एक दिन पूर्व कर ली जाती है। महिलाएं घरों पर पकवान बनाने के साथ परिवार के लिए भोजन एक दिन पहले ही तैयार कर लेती हैं। सुबह होते ही स्नान के साथ पूजन करने को मंदिरों में पहुंचना शुरू हो जाता है। देवी गीत गाते हुए महिलाओं ने पहले पांच या सात होली पूजन कर मंदिरों में पूजा अर्चना की। रामलीला प्रांगण स्थित मां शीतला देवी मंदिर में पैर रखने की जगह नहीं थी। हनुमान गंज मोहल्ले में स्थित शीतला मां के मेले एवं कोटला मोहल्ला तिराहे पर स्थित पथवारी माता मंदिर, चंद्रवार गेट पथवारी मंदिर एवं रसूलपुर डाकबंगला स्थित पथवारी मां के मंदिर पर महिलाएं पूजा करने के लिए पहुंची। बच्चों का मुंडन कराया गया। कोटला रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर पर पूजा करने वालों की भीड़ रही। इधर लालपुर हजीरा स्थित मां शीतला देवी मंदिर में मेले का आयोजन किया। शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी डा. दिलीप यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मेला हमारी संस्कृति के ही परिचायक हैं। संचालन डा. प्रमोद यादव ने किया। मेला कमेटी के भुवनेश यादव, रामनिवास यादव, पप्पू यादव, अरविंद यादव, ब्रजेश यादव ने डा. दिलीप यादव का स्वागत किया। इस दौरान अवधेश राजौरिया, अकील अंसारी, विज्ञान प्रकाश शर्मा, शिवदेश, लकी शर्मा, बाबी शर्मा, रमाकांत उपाध्याय, हनीफ खाकसार, अशफाक अहमद, जयराम यादव, बाबी शर्मा आदि मौजूद थे। इधर मोहनदेव माता मंदिर चौबान मोहल्ला में बासौड़ा पूजन करने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed