{"_id":"57a095654f1c1b675d2b94ff","slug":"azam-s-remarks-he-did-not-work-lekpalon","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम की टिप्पणी पर लेखपालों ने नहीं किया काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम की टिप्पणी पर लेखपालों ने नहीं किया काम
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
आजम की टिप्पणी पर लेखपालों ने नहीं किया काम
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के नगर निकाय मंत्री आजम खां की ओर से लेखपालों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर जसराना के लेखपालों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर आजम खां का इस्तीफा मांगा।
जसराना के तहसील अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसील में धरना देकर प्रदर्शन किया। लेखपालों ने कहा कि राजस्व विभाग में लेखपाल संवर्ग महत्वपूर्ण संवर्ग है, लेकिन मंत्री आजम खां ने लेखपालों के खिलाफ अपशब्द बोलकर पूरे राजस्व विभाग का अपमान करने का कार्य किया है। लेखपालों ने कहा कि जिस ऑटो रिक्शा वितरण को लेकर मंत्रीजी ने टिप्पणी की है, वह कार्य लेखपालों का न होकर नगर पंचायत एवं नगर निगम का है।