फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ayushman

तीन तलाक पीड़िता और तलाकशुदा को भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

Fri, 29 Nov 2019 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ayushman
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री की प्रमुख स्वास्थ्य योजना आयुष्मान जन आरोग्य का लाभ अब तीन तलाक पीड़िता और तलाकशुदा महिलाओं को भी दिया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में भी इन पीड़िताओं को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले आए शासन ने आदेश के बाद इन तलाक पीड़िताओं का डाटा जुटाने की कवायद तेज कर दी है। यह डाटा शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद इन परिवारों को योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य के तहत गरीब परिवारों को सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज देने की योजना चलाई गई है। 23 सितंबर 2018 को लागू की गई योजना में शामिल हुए लाभार्थियों का चयन 2011 की आर्थिक जनगणना के आधार पर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं और तलाकशुदा महिलाओं का डाटा एकत्रित करने के लिए शासन ने निर्देश जारी किए हैं। इस निर्देश के तहत अपने क्षेत्र से आशा-एएनएम ऐसी पीड़िताओं की तलाश के लिए एक-एक घर जाएंगी।

सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि शासन से निर्देश मिला है। तीन तलाक पीड़िताओं और तलाकशुदा महिलाओं का डाटा जुटाया जा रहा है। जिससे उन्हें आसानी से स्वास्थ्य योजना का लाभ दिया जा सके। इसमें जिनका इलाज करवाया जाता है। उनके पास आयुष्मान योजना का कार्ड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed