{"_id":"67b0d62920946d16a70ef82c","slug":"autos-are-creating-jam-at-deepa-intersection-pedestrians-are-worried-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-142759-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दीपा चौराहे पर ऑटो लगा रहे जाम, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दीपा चौराहे पर ऑटो लगा रहे जाम, राहगीर परेशान
Sat, 15 Feb 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। दीपा चौराहे पर जमघट लगाकर खड़े होने वाले ऑटो जाम का कारण बन रहे हैं। जाम के चलते न सिर्फ रेलयात्रियों की ट्रेनें छूटती है, अपितु स्कूल जाने आने वाले बच्चे भी जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। लोगों ने दीपा का चौराहे पर सुचारु यातायात की मांग की है।
दीपा चौराहे के पूवी, पश्चिमी व मुख्य बाजार की ओर खड़े होने वाले ऑटो जाम का कारण बन रहे हैं। चौराहे से पूर्वी दिशा में रेलवे चिकित्सालय, एनसीआर इंटर कॉलेज व प्राइवेट विद्यालय हैं। ऑटो के खड़े होने से भारी वाहनों को निकलने में जाम लग रहा है। लोगों ने दीपा चौराहे पर लग रहे जाम से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में डॉ. संजीव जैन, नरेंद्र कटियार, अग्रज जैन, सुभाष चंद्र, ओमप्रकाश, हरिओम शिवहरे आदि हैं।