{"_id":"62a0e6945bb9b22ea9755b21","slug":"auto-found-in-the-city-without-a-permit-will-be-fined-ten-thousand-firozabad-news-agr5361755122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिट शहर में मिला ऑटो तो होगा दस हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिट शहर में मिला ऑटो तो होगा दस हजार का जुर्माना
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद, टूंडला, सिरसागंज परमिट के ऑटो फिरोजाबाद शहर में नहीं चलेंगे। इन क्षेत्रों के परमिट वाले ऑटो शहर में चलते मिले तो ऑटो मालिक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
सहायक संभागीय परिवहन विभाग में 4525 ऑटो पंजीकृत है। इसमें टूंडला परमिट के सर्वाधिक ऑटो हैं। इनकी संख्या 2384 है। दूसरे नंबर पर फिरोजाबाद में ऑटो है। फिरोजाबाद परमिट के ऑटो की संख्या 1896 है। इसके साथ ही शिकोहाबाद परमिट के 223 ऑटो है। जबकि सबसे कम सिरसागंज परमिट के ऑटो हैं। जिनकी संख्या करीब 22 है। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा भले ही इन ऑटो के संचालन के लिए अलग-अलग क्षेत्र के परमिट जारी किए गए हो, लेकिन ऑटो चालक मानकों को ताक पर रखकर जिलेभर में हाईवे से लेकर प्रमुख मार्गों पर दौड़ते हैं।
इससे शहर की यातायात व्यवस्था खराब होने के साथ ही शहर के प्रमुख कोटला चुंगी चौराहा, नगला बरी, जाटवपुरी, सुभाष तिराहा पर जाम के हालात बने रहते है। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को ऑटो चालकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए। यातायात प्रभारी भईयालाल ने बताया कि बिना परमिट ऑटो या कोई और वाहन शहर में मिला तो दस हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ कार्रवाई की जाएगी।