{"_id":"62893a545178af31f20a7e9b","slug":"auto-firozabad-news-agr534314087","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने रूट पर नहीं दौड़ सकेंगे ऑटो-ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने रूट पर नहीं दौड़ सकेंगे ऑटो-ई रिक्शा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमाने रूट पर नहीं दौड़ सकेंगे ऑटो-ई रिक्शा
नगर निगम ने तैयार किया ट्रैफिक प्लान, वाहनों के पीछे लिखा जाएगा रुट व नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शहर के चौराहों और मार्गों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम अफसरों ने यातायात का रूट प्लान तैयार किया है। इसी क्रम में शहर में चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा के पीछे रूट व नंबर लिखा जाएगा। अपने रूट से इतर चलाने पर ऐसे वालों को सीज किया जाएगा। यह व्यवस्था जल्द लागू कर दी जाएगी। इसे लेकर शनिवार को अपर नगर आयुक्त व उपनगर आयुक्त ने बैठक भी की।
ऑटो व ई-रिक्शे के रूट तय न होने के कारण शहर के सेंट्रल चौराहा, जाटवपुरी, नगला बरी, सुभाष तिराहा, आसफाबाद चौराहा, कोटला चुंगी और क्लब चौराहा के साथ ही सदर बाजार व प्रमुख मार्गों पर जाम लगता है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश के बाद नगर निगम ने शहर के चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने व यातायात व्यवस्था में परिवर्तन करने के लिए रूप रेखा तैयार कर ली है। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि यह व्यवस्था जल्द लागू कर दी जाएगी।
इस तरह तैयार की गई है प्लानिंग
- टूंडला से आने वाले ऑटो और मैक्स जीप को राजा का ताल तक ही प्रवेश मिलेगा।
- शिकोहाबाद से आने वाले ऑटो और मैक्स जीप को जिला मुख्यालय तक ही प्रवेश मिलेगा।
- जलेसर रोड पर संचालित होने वाले ऑटो को क्लब चौराहा पर ओवर ब्रिज के नीचे खड़ा करने की व्यवस्था होगी।
- कोटला रोड पर संचालित ऑटो को कोटला चुंगी चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे खड़ा कराया जाएगा।
- राजा का ताल से जिला मुख्यालय तक संचालित होने वाले ऑटो को सुभाष तिराहा पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
सुभाष तिराहा से गांधी पार्क चौराहा, स्टेशन रोड, चंद्रवार गेट व राम नगर के साथ कोटला चुंगी चौराहा से बंबा चौराहा, कोटला रोड, क्लब चौराहा से ककरुऊ कोठी चौराहा जेल आदि मार्ग पर संचालित होने वाले ऑटो का रूट निर्धारित करने के साथ ही ऑटो के पीछे नंबर अंकित कराने के साथ ही रूट भी लिखा जाएगा। जिससे यह पता चल सके कि यह ऑटो किस रूट का है। यदि चालक दूसरे रूट पर ऑटो चलाता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- संतोष यादव, उप नगर आयुक्त
नगर में निगम में पंजीकृत ई-रिक्शा ही चलेंगे
शहर में केवल उन ही ई-रिक्शों को चलाने की अनुमति ई रिक्शा चालकों के पास होगी। जिनका नगर निगम में रजिस्ट्रेशन है। टूंडला, शिकोहाबाद और जसराना के साथ सिरसागंज, मक्खनपुर क्षेत्र के रजिस्ट्रेशन वाले ई- रिक्शा चालकों को शहर में ई रिक्शा चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई ऐसा ई रिक्शा मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।