फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Auto collides with electric pole, mason dies

Firozabad News: बिजली के पोल से टकराया ऑटो, राजमिस्त्री की मौत

Sat, 02 May 2026 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 02 May 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Auto collides with electric pole, mason dies
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
थाना फरिहा क्षेत्र के कौरारी शरद के पास हुआ हादसा, परिजन में मची चीखपुकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरिहा। थाना क्षेत्र के गांव कौरारी शरद के पास सब्जी से लदे ऑटो में बैठे राजमिस्त्री की बिजली के खंभा से टकराने से मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।


गांव गुलामई थाना फरिहा निवासी विजय सिंह (40) राजमिस्त्री का काम करता था। वह शनिवार सुबह अपने घर से निकला था, जो कि सब्जी से लदे ऑटो में बैठकर मुस्तफाबाद काम पर जा रहा था। ऑटो कौरारी शरद के पास पहुंचा ही था, तभी सब्जी से लदा ऑटो बिजली के पोल से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल उसे ट्रामा सेंटर भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। जानकारी होते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। महिलाओं की चीख-पुकार मची हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी गिरजा देवी, एक बेटा और दो बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सब्जी से लदा ऑटो बिजली के पोल से टकरा गया था। मृतक उसमें आगे बैठा हुआ था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed