{"_id":"69c031d6e9c5e456fb0ee8a9","slug":"attempted-rape-of-a-13-year-old-girl-accused-shot-in-the-leg-during-encounter-firozabad-news-c-169-1-mt11005-170605-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 13 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, मुठभेड में आरोपी के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 13 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, मुठभेड में आरोपी के पैर में लगी गोली
Sun, 22 Mar 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी फरमान जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेटा हुआ और साथ में खड़ी
- फोटो : मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी फरमान जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेटा हुआ और साथ में खड़ी पुलिस। संवाद
फिरोजाबाद। शहर के थाना उत्तर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात को जनता ने नाकाम कर दिया और एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर कड़ा सबक सिखाया।
वाकया शनिवार सुबह 9 बजे का है। थाना उत्तर के मोहल्ले की 13 साल की किशोरी को फल खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर उसके पड़ोस में ही मीट की दुकान संचालित करने वाले अलीशान और उसके दोस्त फरमान निवासी नैनी ग्लास असरफगंज गली-7, रसूलपुर ने अगवा किया। उसे कैला देवी मंदिर इलाके में ले गए। वहां उसके साथ तमंचा दिखाकर दुष्कर्म की बात कही और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दोपहर के समय कुछ लोगों ने किशोरी के साथ दोनों आरोपियों को देख शक जताया और पकड़ लिया। इस पर किशोरी ने साहस दिखाते हुए पूरी बात बता दी। लोग आरोपियों को पकड़ पुलिस के पास ले जाने लगे तो दोनों खुद को छुड़ाकर भाग गए। किशोरी को पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने तत्काल किशोरी की मां को बुलाया और थाना उत्तर में तहरीर दिलवाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने सीओ सिटी प्रवीण तिवारी को दो पुलिस की टीम सौंपी। सीओ सिटी की टीमों ने देर रात बच्चू बाबा आश्रम के पास मुख्य आरोपी मोहम्मद फरमान की घेराबंदी की। पुलिस से बचने को उसने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फरमान के पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर उपचार को भेजा गया। अलीशान की तलाश में रविवार को भी टीमें कई स्थानों पर दबिश देती रहीं। घायल फरमान के पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।