{"_id":"6ac3ed5b9a1693ad6c0e704e","slug":"attempt-to-grab-land-in-the-name-of-sir-fir-registered-against-four-individuals-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-187012-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसआईआर के नाम पर भूसंपत्ति हथियाने की कोशिश,चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसआईआर के नाम पर भूसंपत्ति हथियाने की कोशिश,चार पर प्राथमिकी
Tue, 06 Oct 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। एसआईआर फार्म भरने की आड़ में अनपढ़ बुजुर्ग से भूसंपत्ति दान कराने का प्रयास करने वाले चार शातिरों पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित पक्ष के अनुसार विरोध करने पर बुजुर्ग के साथ मारपीट भी की गई।
मामला थाना मक्खनपुर क्षेत्रांर्गत नगला तुरकिया से जुडा है।शिकायत कर्ता श्यामसुंदर के मुताबिक वह दिल्ली में काम करता है। उसके पिता रामसेवक अनपढ़ हैं। और गांव में रहते हैं।बीते नवंबर 2025 में एक शातिर युवक सागर ने एसआईआर फार्म भरवाने के नाम पर उसके पिता से भूसंपत्ति के कागजात हासिल कर लिए। कुछ दिन बाद सागर अपने अन्य परिजन अंकित आशादेवी और हरज्ञान आदि के साथ रामसेवक के घर पहुंचा। एसआईआर फार्म के फार्म का सत्यापन का हवाला देकर रामसेवक को तहसील शिकोहाबाद रजिस्ट्री कार्यालय लेकर पहुंच गए।लेकिन शिकायत कर्ता श्याम सुंदर को इसकी भनक लग गई। मौके पर पहुंच श्याम सुंदर ने आरोपियों से पूछताछ की तो उसके पिता के मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित ने पुलिस को शिकायत की।लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। वहीं न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।