फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Attempt to break open a cupboard lock at the trauma center; suspicion of medicine theft.

Firozabad News: ट्रॉमा सेंटर में अलमारी का ताला तोड़ने का प्रयास, दवा चोरी की आशंका

Tue, 28 Jul 2026 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 28 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Attempt to break open a cupboard lock at the trauma center; suspicion of medicine theft.
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर स्थित ईडी-3 वार्ड में सोमवार सुबह एक अलमारी का कब्जा उखड़ने से हड़कंप मच गया। हालांकि ताला नहीं टूटा, लेकिन अलमारी में रखी दवाओं के गायब होने की आशंका जताई जा रही है। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों ने घटना की सूचना अन्य स्टाफ को दी, जिसके बाद से अस्पताल में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कोई सामान चोरी हुआ है या नहीं, और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले इसी वार्ड से एक मल्टीपैरा मॉनीटर भी चोरी हो चुका है, जिससे लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बीच अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed