{"_id":"66d9544c9fe90f0f700f4830","slug":"attackers-attacked-bsp-leader-with-blade-and-left-him-bleeding-in-firozabad-due-to-money-transaction-2024-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: हमलावरों ने युवक पर ब्लेड से हमला कर किया लहूलुहान, हालत नाजुक; पैसों के लेनदेन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हमलावरों ने युवक पर ब्लेड से हमला कर किया लहूलुहान, हालत नाजुक; पैसों के लेनदेन का मामला
Thu, 05 Sep 2024 12:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:18 PM IST
सार
सुहागनगरी में हमलावरों ने युवक पर ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पैसों के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
UP police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रुपयों के लेनदेन के विवाद में हमलावरों ने अम्बेडकर जयंती के पूर्व अध्यक्ष पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बसपा नेता पर ब्लेड से हमला किया। इस घटना में बसपा नेता लहूलुहान हो गए। वहीं क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चौराहे के समीप का है। यहां निवासी बॉबी जाटव (39) अम्बेडकर जयंती के पूर्व अध्यक्ष के नेता हैं। बुधवार रात रुपयों के लेनदेन को लेकर मोहल्ले के ही कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच आरोपी ने ब्लेड निकालकर युवक के गले के पास प्रहार कर दिया। इस घटना में वह लहूलुहान हो गया। वह घायल अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस के आने से पूर्व हमलावर मौके से भाग निकले।
पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।