{"_id":"6807e03e4d4df60ef3021fec","slug":"attack-on-tourists-in-pahalgam-increases-concern-among-amarnath-pilgrims-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-146894-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पहलगाम में पर्यटकों पर हमले से अमरनाथ यात्रियों में बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पहलगाम में पर्यटकों पर हमले से अमरनाथ यात्रियों में बढ़ी चिंता
Wed, 23 Apr 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। श्रीनगर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद अमरनाथ यात्रियों में जहां एक ओर गुस्सा देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी ओर यात्रा में सुरक्षा को लेकर चिंता भी सता रही है।
श्रीनगर के बालटाल और पहलगाम से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जहां भंडारे में सेवा करने वाले लोगों ने अपने सामान पहुंचाना शुरू कर दिये हैं वहीं 3 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा को लेकर दर्शन करने वाले भक्त भी अपने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ऐसे में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों ने पर्यटकों के धर्म पूछ कर उन्हें अपनी बंदूक का निशाना बनाया उससे लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हर साल अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले हीरा कुशवाह ने बताया कि हमारे पर्यटन से ही वहां के लोगों को रोजी रोजगार मिलता है। ऐसे में यदि पर्यटकों पर ही हमला होगा तो यह यात्रा कैसे पूर्ण होगी। भंडारे का आयोजन करने वाले पंकज कुमार ने बताया कि दिन बाद ही उनका सामान पहुंचना शुरू होगा ऐसे में आतंकवादियों के हमले से उनकी तैयारी फौज द्वारा रोक दी जाएगी जिससे बहुत कम दिनों में उन्हें भंडारे की व्यवस्था करनी होगी।