फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ati Nagar outbreak of viral fever, household Cots Bicin

सती नगर में वायरल फीवर का प्रकोप, घर-घर बिछीं चारपाइयां

Sat, 03 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Sat, 03 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
ati Nagar outbreak of viral fever, household Cots Bicin
सती नगर में वायरल फीवर का प्रकोप, घर-घर बिछीं चारपाइयां - फोटो : अमर उजाला
आसफाबाद पर भारत टाकीज के पीछे बसे मोहल्ले सती नगर में वायरल फीवर के साथ चिकन गुनिया ने पैर पसार लिए हैं। घर घर में चारपाई पड़ी है। प्राइवेट चिकित्सकों से उपचार कराने के बाद भी लोगों को बीमारी से निजात नहीं मिल रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम जानकारी देने के बाद भी नहीं पहुंची है।  
विज्ञापन

सतीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या दस में आता है। यहां की आबादी करीब 12 हजार है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से वायरल फीवर के साथ चिकिन गुनिया जैसे बीमारी ने दस्तक दे दी है। इस बीमारी ने सबसे अधिक बच्चों और बुजुर्गों को चपेट में लिया है। फीवर से पीड़ित लोग न तो चल पा रहे हैं और न ही चारपाई से उठ पा रहे हैं। क्षेत्र की स्थिति यह है कि बिजली जाने के बाद मरीज या तो घर के बाहर चारपाई डालकर लेटने को मजबूर हैं या फिर दुकानों के बाहर फड़ पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को लिखित और मौखिक रुप से दी है। इसके बाद भी क्षेत्र में कैंप लगाने की सुध विभागीय अधिकारियों ने नहीं ली है।
विज्ञापन


ये हैं बीमार
क्षेत्रीय लोगों की मानें तो चिकिन गुनिया के साथ वायरल फीवर की चपेट में आने से रंजीतदेवी, सुशीलादेवी, चंद्रकती, संजीव, सनक सिंह, मुन्नीदेवी, राजकुमारी, चंचल, रागनी और मोनिका के साथ करीब 20 से अधिक लोग ऐसे हैं, जिनको बीमारी ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में गंदगी का अंबार
सतीनगर में चारों ओर गंदगी नजर आती है। नालियां गंदगी से पटी हैं। सफाई कर्मचारी प्रतिदिन क्षेत्र में जाता है फिर भी जलभराव होेने से मच्छर बढ़ गए हैं, जो बीमारी के कारण हैं।

बुखार से पीड़ित सुशीला देवी का कहना है कि वह पिछले एक सप्ताह से बीमार है। काफी इलाज कराने के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ। सरकारी अस्पताल पहुंची तो भीड़ के चलते वहां से लौटने को विवश हो गए, क्योंकि खड़े होने की हिम्मत नहीं थी।

क्षेत्रीय निवासी प्रमोद श्रीवास्तव का कहना है कि क्षेत्रीय लोगों के साथ सीएमओ से मिले थे। बीमारी के बारे में उनको जानकारी दी। उन्होंने मंगलवार को क्षेत्र में कैंप लगाने की बात कही है।

इस बीमारी को लेकर क्षेत्रीय निवासी मुन्नालाल का कहना है कि उनका पूरा परिवार इस बीमारी की चपेट में है। सर्वेश देवी खुद और उनकी दोनों बेटियां चारपाई पर पड़ी है। वे प्रतिदिन दौ सो से लेकर तीन सौ रुपये की दवा ला रही हैं। लेकिन कोई लाभ नहीं मिल रहा।


तुरंत इलाज की जरूरत, टीम भेजेंगे मंगलवार को
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। वायरल फीवर और चिकिन गुनिया से पीड़ित मरीजों को उपचार दिलाने के लिए मोहल्ले से सुधार समिति के सतीनगर के लोगों ने सीएमओ से मांग की है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बीमारी से करीब सौ से अधिक लोग पीड़ित है। इस संबंध में क्षेत्रीय लोग सीएमओ से भी मिले हैं। सीएमओ ने कह दिया कि मंगलवार को टीम भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed