फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   At the meeting, several resolutions of the Advocates Forum

कर अधिवक्ता फोरम की बैठक में कई प्रस्ताव पास

Wed, 25 Nov 2015 07:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 25 Nov 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
At the meeting, several resolutions of the Advocates Forum
कर अधिवक्ता फोरम मैनपुरी संभाग कार्यकारिणी व साधारण सभा की वार्षिक बैठक एक सेमिनार के रुप में बुधवार को दोपहर को इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसमें कई प्रस्ताव पास करने के साथ अधिवक्ता हित में अन्य निर्णय भी लिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता में चेयरमैन देवेंद्र कुमार शर्मा ने की। महासचिव अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, चारों टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप मित्तल, राजीव अग्रवाल, श्रीकृष्ण सिंह वर्मा, सुभाष चैत दीनदयाल अग्रवाल, सुभाष पाठक, अशोकबाबू अग्रवाल व प्रांतीय सदस्य राजीव कुलश्रेष्ठ मंचासीन रहे। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। महासचिव अशोक गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंशुल अग्रवाल द्वारा कुछ समय पूर्व आयोजित प्रांतीय बैठक सहित गत वर्ष के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। प्रति दो वर्ष बाद नये चुनाव होंगे। जिसमें चारों बार से एक एक प्रतिनिधि चुनाव अधिकारी के रुप में शामिल करके तीन माह पूर्व से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्य अतिथि देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता हमारे समाज की रीढ़ है।  कार्यक्रम में विमलचंद जैन, ठाकुरदास, गोविंद अग्रवाल, राजीव कुमार अग्रवाल, कमल गुप्ता, अनिल गर्ग, सुधीर मित्तल, विजय जैन, निखिल बंसल, विनोद सक्सेना, कृष्णलाल गुप्ता, विजय शर्मा, निर्भय चतुर्वेदी, असलम खान, प्रवीन शर्मा, विवेक वर्मा, महरीरना सम्राट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed