फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   At major intersections were blocked

प्रमुख चौराहों पर लगा जाम

Wed, 25 Nov 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 25 Nov 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
At major intersections were blocked
बुरी तरह से चरमराई यातायात व्यवस्था से शहर के लोग परेशान हैं। हर रोज सुबह से लेकर शाम तक प्रमुख सड़कों से लेकर बाजारों तक में लंबा जाम देखा जा सकता है। जाम के कारण लोग अपने गंतव्य पर काफी देरी से पहुंच पाते हैं। यातायात की सबसे बुरी स्थिति सुबह स्कूल टाइम, दोपहर छुट्टी के वक्त होती है। कभी-कभी तो बच्चे घंटों जाम में फंसने के कारण अपने घर पर देरी से पहुंच पाते हैं। बुधवार को जाम के कारण लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन

यातायात माह में भी यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं पा रही है। सुबह से शाम तक हाइवे से लेकर शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति रही। पिछले तीन दिन से जाम की स्थिति और भी खराब है लेकिन यातायात कर्मी लोगों को जाम से निजात दिलाने में असहाय नजर आ रहे हैं। बुधवार को सुभाष तिराहे से लेकर तहसील तिराहे तक वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। दोपहर में तो हालात ही बेकाबू भी हो गए। हाइवे से लेकर सर्विस रोड तक पर वाहन घटों फंसे रहे। सहालग के चलते जाम की और भी बुरी स्थिति बनी हुई है। जाम में फंसे सुमित ने बताया कि पुलिस प्रशासन की चूक से ही जाम लग रहा है। फुटपाथों पर अतिक्रमण कर लिया है। इसी के चलते सड़कों पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
आटो, टैक्सी वाले कभी-कभी बेतरतीब पार्किंग कर देते हैं। इसलिए रोड़ पर जाम लगता है। चौराहों पर जाम न लगे इसके लिए निरंतर सतर्कता बरती जा रही है।
 उदय शंकर सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed