{"_id":"688a54a18866f603c60c5a60","slug":"asp-wife-committed-suicide-in-lucknow-former-mla-blamed-son-in-law-2025-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एएसपी की पत्नी ने किया सुसाइड...फंदे पर लटकी मिली लाश, पूर्व विधायक ने लगाए दामाद पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एएसपी की पत्नी ने किया सुसाइड...फंदे पर लटकी मिली लाश, पूर्व विधायक ने लगाए दामाद पर गंभीर आरोप
Wed, 30 Jul 2025 10:51 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:51 PM IST
सार
सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नीतेश कुमारी ने बुधवार को फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। वह लखनऊ पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में परिवार के साथ रहती थीं। नीतेश के पिता पूर्व विधायक राकेश बाबू ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
नीतेश का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पूर्व विधायक राकेश बाबू ने बताया कि वह बेटी से मारपीट की सूचना पर बेटे और अन्य परिजन के साथ लखनऊ जा रहे थे। वह लखनऊ के लिए निकलने वाले थे। तभी नातिन ने फोन कर बेटी के फंदे से लटकने की सूचना दी। उनका आरोप था कि शादी के बाद से ही बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।
थाना उत्तर क्षेत्र में मोहल्ला नगला करन सिंह निवासी राकेश बाबू 2007 से 2017 तक बसपा से विधायक रहे। उनके तीन बेटों और तीन बेटियों में सबसे छोटी नीतेश कुमारी की शादी नवंबर 2012 में इटावा के भीमनगर निवासी डिप्टी एसपी मुकेश प्रताप से हुई थी। वह वर्तमान में लखनऊ सीबीसीआईडी में एएसपी हैं।

Trending Videos
तीन बच्चे हैं। 12 वर्षीय अनन्या और अनिकेत जुड़वा हैं। जबकि एक बेटा अभी सवा वर्ष का है। पूर्व विधायक का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। मंगलवार शाम को बेटी ने फोन पर मारपीट की सूचना दी थी। इस पर बेटी ने बुलाया था। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक बुधवार दाेपहर में छोटे बेटे प्रमोद, व अन्य रिश्तेदारों के साथ लखनऊ के लिए निकले थे।
इसके बाद पूर्व विधायक ने घर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। घर के लोग भी गम में डूब गए। पिता ने बताया कि मंगलवार को भी बेटी से झगड़ा किया गया था। उनका आरोप है दामाद के अन्य महिलाओं से भी अवैध संबंध थे। वे लोग पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर फिरोजाबाद आ रहे हैं।