{"_id":"60de02ea8ebc3e72d925b5ef","slug":"asp-bsp-bhim-army-firozabad-raavan-firozabad-news-agr4981339150","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी ने निकाली साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी ने निकाली साइकिल यात्रा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला कार्यालय नगला करन सिंह से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह लल्लू एवं लवनेश कुमार बौद्ध के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली।
साइकिल यात्रा नगला करन सिंह आंबेडकर घर्मशाला से शुरू होकर रामलीला चौराहा, हनुमान रोड, सरक्यूलर रोड, मोहल्ला दुली, नई बस्ती के साथ टापा खुर्द होते हुए ग्रामीण अंचल में भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि संगठन का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन को जागरुक करना है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह लल्लू ने कहा कि यह साइकिल यात्रा जिले की पांचों विधानसभा के सभी बूथों पर दस्तक देने का काम करेगी।
20 जुलाई तक लगातार भ्रमण कार्यक्रम चलेगा। साइकिल यात्रा में मुख्यरूप से जेपी रावण, राहुल भाष्कर, एके वर्मा, अनिल चौधरी, अरुण कुमार, सुनील कुमार, रवींद्र कुमार, राकेश वर्द्धन सिंह, प्रदीप राना शामिल थे।