फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asked for divorce from wife after falling in love with sister-in-law

UP: भाभी के प्यार में इस कदर हुआ अंधा...भूल गया कि वो दो बेटियों का बाप है, पत्नी के सामने रख दी ये शर्त

Fri, 14 Jun 2024 04:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 14 Jun 2024 04:05 PM IST
सार

भाभी से प्रेम संबंधों के चलते आरोपी पति अपनी पत्नी से तलाक लेने की जिद पर अड़ गया। उसके दो बेटियां भी हैं। पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Asked for divorce from wife after falling in love with sister-in-law
women demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में भाभी और देवर के बीच प्रेम कहानी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दो बेटियों के पिता को अपनी भाभी से प्यार हो गया। भाभी के लिए वो इस तरह पागल हो चुका है कि पत्नी को तलाक देने चाहता है। इस मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के अंतर्गत पथवारी रोड निवासी युवती का विवाह वर्ष 2004 में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में हुआ था। शादी के बाद उसके दो बेटियां भी हुई हैं। विवाहिता को कुछ दिनों बाद जानकारी हुई कि उसके पति के अपनी भाभी से ही अवैध संबंध हैं। जिसके चलते पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। अब आरोपी पति अपनी पत्नी से तलाक मांग रहा है। तलाक न देने पर आरोपी पति रत्नेश, ससुर शम्भूनाथ, सास मोहिनी, जेठ रीतेश एवं तीन अन्य लोगों ने शिकोहाबाद आकर पीड़ित परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए तलाक न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने महिला थाने में इस घटना का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed