फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Asija raised the issue of the barrage on the Yamuna

असीजा ने यमुना पर बैराज का मुद्दा उठाया

Thu, 25 Aug 2016 11:33 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 25 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Asija raised the issue of the barrage on the Yamuna
यमुना
- भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने को यमुना नदी पर चेकडैम बनाना जरूरी
विज्ञापन

- मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि विस्तृत रूप से सर्वे के उपरांत होगी कार्रवाई
जनपद में दिनों दिन गहराते पेयजल संकट का मुद्दा नगर विधायक ने विधानसभा में उठाते हुए भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने के लिए चंद्रवार क्षेत्र में यमुना नदी पर चेकडैम बनाने की मांग उठाई। उन्होंने जेड़ाझाल परियोजना, रजवाहा अवरुद्ध का मामला भी उठाया।
नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि फीरोजाबाद कांच चूड़ी एवं कांच उत्पादों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध औद्योगिक नगर है। 25 लाख से अधिक आबादी वाले जनपद में जलस्तर बहुत अधिक नीचे चले जाने के कारण नौ में से सात ब्लाक डार्क जोन घोषित किए जा चुके हैं। खारे पानी की गंभीर समस्या है। फीरोजाबाद से गुजरने वाली यमुना नदी में प्रतिवर्ष वर्षा ऋतु में प्रचुर मात्रा में जलप्लावन होता है जो व्यर्थ बह जाता है। तेजी से गिरते भूगर्भ जलस्तर व खारे पानी की समस्या के निदान केलिए यमुना नदी के चंद्रवार क्षेत्र में एक चेकडैम के निर्माण की महती आवश्यकता है। इस पर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विस्तृत सर्वे के उपरांत तकनीकी रूप से साध्य पाए जाने पर चेकडैम बनाने पर निर्णय किया जाएगा। उन्होंने निर्माणाधीन जसराना नहर परियोजना की स्थिति तथा उसके पूर्ण होने का लक्ष्य पूछा। मंत्री ने बताया कि परियोजना पूर्ण करने का संशोधित लक्ष्य जनवरी-17 रखा गया है।
विज्ञापन

नगर विधायक ने हाथरस ब्रांच से निकलने वाले रजवाहा पर दौलतपुर गांव के समीप सड़क क्रास करने हेतु डाला गया पाइप भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हो जाता है। मंत्री ने कहा कि समस्या के स्थायी निदान के लिए विभाग ने परियोजना बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासीय कालोनी व ट्रांसपोर्ट नगर का प्रस्ताव निरस्त
नगर विधायक ने सुविधाओं से युक्त बड़ी आवासीय कालोनी बनाने का मामला विधानसभा में उठाया। इस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विकास प्राधिकरण के पास लैंड बैंक न होने के कारण कोई आवासीय योजना विकसित नहीं की जा सकती। विधायक ने ट्रांसपोर्ट नगर का मामला भी उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम नागऊ में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना का निर्णय लिया गया था, वित्तीय स्थिति को देखते हुए प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed