फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   As soon as the sultry summer starts, the patients in the OPD doubled, the ward full

उमस भरी गर्मी शुरु होते ही ओपीडी में दोगुने हुए मरीज, वार्ड फुल

Mon, 28 Jun 2021 07:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
As soon as the sultry summer starts, the patients in the OPD doubled, the ward full
फिरोजाबाद। मौसम में बदलाव से स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। उमस भरी गर्मी शुरू होते ही ओपीडी में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई हैं। वार्ड भी फुल हैं। सरकारी अस्पताल हो या फिर निजी अस्पताल। बीमारियां बढ़ने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। अधिकांश मरीज वायरल फीवर और डायरिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मेडिकल कॉलेज में रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी तक दोपहर तक भीड़ लगी रही। आम दिनों में जहां 400 से 600 मरीज आते थे, वहीं अब मरीजों की संख्या बढ़कर 1100 तक पहुंच गई है। मेडिसन विभाग में चिकित्सकों की ओपीडी के बाहर लंबी कतार लग रही हैं जबकि 20 पलंग का बच्चा वार्ड भी फुल रहा। वार्ड में भर्ती अधिकांश बच्चें डायरिया से पीड़ित दिखे। मौसम बदलाव के कारण बच्चों में निमोनिया, बुखार, स्किन एलर्जी के मरीज भी पहुंचे।
विज्ञापन

बारिश के बाद बढ़ता है बैक्टीरिया
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरुषोत्तम भाटिया ने बताया कि बारिश और मौसम में बदलाव के कारण बैक्टीरिया का असर ज्यादा बढ़ जाता है। दूषित जल के सेवन से पेट संबंधित बीमारियां होने लगती हैं। इसके अलावा तमाम कीटाणु, मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्र ामक रोग बढ़ने का खतरा रहता है। पानी को उबालकर उसे सामान्य करके दें। रखी हुई खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते तीमारदार
बच्चें को बुखार था। कई दिन दवा देते हुए हो गए, मगर बुखार नहीं उतर रहा। डॉक्टर साहब ने बाहर की दवा लिख दी और भर्ती कराया। बाहर से दवा लेकर आए हैं।
विनीता कुमारी, हिमांयूपुर
- बच्चें को डायरिया, बुखार है। डॉक्टर साहब के कहने पर वार्ड में भर्ती करा दिया। मगर स्टाफ ने बताया कि कोई ड्राप अस्पताल में नहीं है। इसलिए हम बाहर से खरीदकर लाए हैं।
शिवानी, सुहागनगर
- बच्ची को डायरिया, पेट दर्द की शिकायत दो दिन से थी। घर में घरेलू उपचार किया, लेकिन आराम नहीं मिला। चिकित्सक ने अब अस्पताल में भर्ती किया है।
सत्यवती, नगला विष्णु
ऐसे बचे वायरल बीमारियों से
सब्जी, फल को धोकर प्रयोग करें। बासी खाने और पहले से कटे फलों को न खाएं।
- तली-भुनी और बाहर की चीजों के खाने से परहेज करें।
- बारिश में भीगने से बचें। भीगने के बाद बालों को सुखा लें। अस्थमा रोगी कतई बारिश में न भीगें।
- घर और छतों पर बारिश का पानी न रुकने दें।
- पानी को उबालकर रख लें। उसे ठंडा होने के बार उसका सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed