फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Arya Mahakumbh concluded with cultural programs

Firozabad News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आर्य महाकुंभ का समापन

Wed, 20 Nov 2024 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Arya Mahakumbh concluded with cultural programs
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज के आर्य गुरुकुल महाविद्यालय के परिसर में चल रहे तीन दिवसीय विराट आर्य महाकुंभ का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस दौरान बनारस से आई नृत्यांगना शिवानी मिश्रा ने नारी वंदन के कार्यक्रम पर अदभुत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

विराट आर्य महाकुंभ के अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने प्रदेश के सभी गुरुकुल विद्यालयों के बच्चों को संबाधित करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस आर्य महाकुंभ के द्वारा सभी को उनके जीवन से जोड़ने का प्रयास किया गया है। पर्यटन मंत्री ने राज्य ललितकला अकादमी उत्तर प्रदेश और संस्कृति विभाग केसरबाग लखनऊ के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और उनके सदस्यों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

सिरसागंज के अभिषेक प्रिंस, दिलीप जादौन, प्रदीप जादौन, दीपक जादौन, देश दीपक गुप्ता, अंशुल खंडेलवाल, संजय शर्मा, देवशरन आर्य, मंजू सिंह, पूनम सिंह, अंजली गुप्ता, गरिमा आर्य, धर्मेंद्र सेंगर आदि को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सम्मानित किया। वहीं संख्या कार्यक्रम में मंच पर आई शिवानी मिश्रा ने नारी वंदन कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर लिया। शिवानी मिश्रा और उनके ग्रुप के कलाकारों द्वारा महिषासुर मर्दिनी, शिव तांडव नृत्य की अदभुत प्रस्तुति दी। वहीं कार्यक्रम का समापन आर्य समाज के विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चारणों के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed