{"_id":"57542bce4f1c1bcb47108dcc","slug":"arto-office-files-burned-on-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन एआरटीओ कार्यालय में जलाई गई फाइलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन एआरटीओ कार्यालय में जलाई गई फाइलें
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 06 Jun 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में रविवार को अभिलेखों को जलाया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय में अवकाश के दिन कई फाइलों को आग के हवाले कर दिया गया। अवकाश के दिन कार्यालय परिसर से आग की लपटें और धुआं उठता देख हर कोई चौंक गया। जिले के आलाधिकारियों को सूचना दी गई। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लर्निंग लाइसेंस की फाइलों को जलाया गया है।
साप्ताहिक अवकाश रविवार को सभी कार्यालय बंद थे लेकिन जिला मुख्यालय दबरई स्थित एआरटीओ कार्यालय परिसर में फाइलों को ठिकाने लगाने की कवायद चल रही थी। कार्यालय परिसर में फाइलों के ढेर में आग लगा दी गई। धुआं और आग की लपटों को उठता देखकर लोगों ने आलाधिकारियों को सूचना दी। इस पर आलाधिकारियों ने विभागीय अफसरों से संपर्क साधा। सूचना मिलते ही विभाग के वरिष्ठ लिपिक के साथ ही काफी स्टाफ मौके पर पहुंच गया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि लर्निंग लाइसेंस की फाइलों को जलाया गया है।
दो हजार में दिया था ठेका
एआरटीओ कार्यालय में फाइलों को जलाने का ठेका दिहाड़ी मजदूरों को दिया था। बंटी नामक मजदूर ने विभागीय स्टाफ से दो हजार रुपये तय किए थे। उसका कहना था कि हमें पता नहीं जो फाइलें विभागीय अधिकारी देते गए, उन्हें हम जला रहे थे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग का राजस्व काफी कम होने के कारण रविवार को कार्यालय खोला गया। पुरानी फाइलों को जलवाया गया। इसमें अधिकांश लर्निंग लाइसेंस से जुड़ी फाइलें हैं। इनमें जरूरी फाइल या अभिलेख नहीं हैं।
नीतू सिंह
एआरटीओ प्रशासन फीरोजाबाद