फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   artificial kundal

आर्टिफिशियल कुंडल फेंककर छात्र का मोबाइल लूटा

Fri, 13 Dec 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
artificial kundal
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। बृहस्पतिवार को स्कूल जा रहे छात्र के पास आर्टिफिशियल कानों के कुंडल डाल कर उससे मोबाइल लूट लिया। छात्र ने मोबाइल में मैप के जरिए दो ठगों को दबोच लिया। जनता ने उनको जमकर पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी विवेक पुत्र अवधेश जेएस कॉलेज में बीएससी (एजी) प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कॉलेज जाने के लिए मैनपुरी चौराहे के समीप वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी तीन युवक आए और छात्र के पास ऑर्टिफिशियल कुंडल डाल दिये। छात्र ने पीली धातु को सोने का समझकर जेब में रख लिया। आर्टिफिशियल ज्वैलरी को जेब में रखते ही युवकों ने उसे पकड़ लिया। टप्पेबाजों ने छात्र से आधा हिस्सा मांगा।
विज्ञापन

छात्र के रुपये न होने पर उसका मोबाइल लेकर भाग हो गए। छात्र ने घटना की जानकारी बड़े भाई को दी। आर्टिफिशियल ज्वैलरी देख भाई हैरान रह गया। उसने मोबाइल से भाई के मोबाइल का नंबर की लोकेशन ली और दो टप्पेबाजों को दबोच लिया। मोबाइल चोर पकड़ने की जानकारी होते ही भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों की पिटाई की। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भानूप्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और दोनों टप्पेबाजों को थाने ले गये। टप्पेबाजों ने अपने नाम इकराम और इमरान निवासी नगला बरी फिरोजाबाद बताया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पकड़े गये टप्पेबाजों के बारे में जानकारी की जा रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed