फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   arrested two accused for the violence with imam

इमाम से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 15 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
arrested two accused for the violence with imam
कटरा पठानान स्थित नूर मस्जिद के इमाम के साथ मारपीट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने टूंडला रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। सोमवार को पूरे दिन पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
विज्ञापन

रविवार को इमाम मोहम्मद जुबैर के साथ एसआरके कालेज के गेट के समीप दो युवकों ने मारपीट कर दी थी। इमाम का आरोप था कि लव जेहाद का जिक्र करते हुए उक्त लोगों ने मारपीट की है। सीओ सिटी राजेश चौधरी ने बताया कि जांच में गुबरेले कंपाउंड निवासी रजत गुबरेले व जलेसर रोड मोहननगर निवासी मनोज शंकर उर्फ मोनू शर्मा के नाम सामने आए थे। पुलिस ने देर रात मनोज शंकर के पिता को हिरासत में लिया था। जबकि दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। सोमवार देर शाम पुलिस ने टूंडला रेलवे स्टेशन से रजत गुबरेले व मनोज शंकर उर्फ मोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का कहना है कि वह एसआरके कालेज के गेट के समीप खड़े थे। वहां से गुजर रही छात्राओं को इमाम देख रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया और उन्होंने इमाम की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


दबिश के दौरान पुलिस ने तोड़े दरवाजे
मोहन नगर जलेसर रोड निवासी मनोज शंकर शर्मा उर्फ मोनू के घर दबिश के दौरान दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने उसके मकान का मुख्य दरवाजा भी तोड़ दिया। परिवारीजनों में पुलिस का इस कदर डर है कि वह कुछ बोलने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुला रहा बाजार, तैनात रहा फोर्स
सोमवार को सुहागनगरी का बाजार खुला लेकिन प्रमुख मस्जिदों के साथ ही चौराहों व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रहा। एसपी ने टूंडला के साथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के फोर्स को भी तैनात किया था। पीएसी के जवान मुस्तैद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed