{"_id":"4b383939cc4be7d877a9f4bbcce3b7ac","slug":"arrested-robbers-after-few-hours-of-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट करने के कुछ घंटे बाद ही दबोचे लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट करने के कुछ घंटे बाद ही दबोचे लुटेरे
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
सीमांचल एक्सप्रेस के सामान्य कोच में सोमवार तड़के लूट करने वाले लुटेरों को जीआरपी ने कुछ घंटे बाद ही दबोच लिया। उनके पास से लूट का सामान, 11 हजार रुपये, लैपटॉप बरामद किया है।
एटा के थाना मिरहची के गांव कोयला निवासी शिवकुमार मां संध्या देवी के साथ दिल्ली के हीरानगर एक्सटेंशन, बदरपुर बार्डर में रहते हैं। रविवार को वह बिहार के जोगवनी से आनंद विहार टर्मिनल के लिए सीमांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुए। सोमवार तड़के तीन बजे ट्रेन फीरोजाबाद के हिरनगांव रेलवे स्टेशन से निकली तो कोच में सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर मां-बेटे से लूट की। अन्य यात्रियों से मोबाइल, एटीएम, चार हजार रुपये, अंगूठी, चेन आदि लूट लिए। इसके बाद टूंडला के आउटर पर चेन पुलिंग कर भाग निकले। यात्रियों ने इसकी रिपोर्ट टूंडला जीआरपी में दर्ज कराई। वारदात के कुछ घंटे बाद जीआरपी को लुटेरों की लोकेशन आउटर पर ही मिली। टीम ने सुबह दस बजे तीन लुटेरों बबलू निवासी एत्मादपुर, मुकेश निवासी सासनी अलीगढ़ और सोनू अलीगढ़ को पकड़ लिया। एसपी जीआरपी गोपेश नाथ खन्ना ने बताया कि बबलू पर नौ, मुकेश पर तीन और सोनू पर दो केस दर्ज हैं।