{"_id":"67139d73028f646e530b4326","slug":"armed-miscreants-tried-to-break-lock-of-pharmacy-and-house-in-colony-in-firozabad-incident-captured-on-cctv-2024-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: हथियार लेकर कॉलोनी में घुसे बदमाश, फार्मेसी व मकान का ताला तोड़ने का प्रयास; घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हथियार लेकर कॉलोनी में घुसे बदमाश, फार्मेसी व मकान का ताला तोड़ने का प्रयास; घटना सीसीटीवी में कैद
Sat, 19 Oct 2024 05:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:22 PM IST
सार
कुछ बदमाश हथियार लेकर कॉलोनी में घुसे। यहां फार्मेसी एवं मकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। जगार होने पर कॉलोनी के लोगों ने शोर मचाया तो वह भाग निकले। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस की सुस्ती देखकर चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बदमाश सक्रिय होकर चोरी, लूट व छिनैती की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार की देर रात हथियारों से लैस अज्ञात बदमाश एक कॉलोनी में नकब लगाकर घुस गए। जहां उन्होंने एक फार्मेसी व मकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। आहट होने पर कॉलोनी के लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस के सुस्त रवैए से बदमाश खुलेआम चुनौती देकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का काम बस इतना ही रह गया है कि घटना के बाद मौैका मुआयना कर सैकड़ों मुकदमों की सूची में एक और मुकदमें को शामिल कर दिया जाता है। फिर पीड़ित थाने के अलावा उच्चाधिकारियों के चौखटों पर फरियाद लेकर पहुंचते रहते हैं।
विज्ञापन
सितंबर के महीने में उत्तर क्षेत्र में लगातार आठ बाइकें, एक ऑटो व मकानों में ताबड़तोड़ चोरियां हुईं थीं। जिनका सुराग भी पुलिस नहीं लगा सकी थी। इधर शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाश कोटला रोड स्थित कमला नगर में घुस गए। रात करीब एक बजे बदमाश एक फार्मेसी व मकान का ताला तोड़ते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
आहट होने पर कॉलोनी के लोगों की नींद खुल गई। सभी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बदमाश मौके से भाग निकले। पीड़ित किशोर गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर पूरी घटना की जानकारी दी है। अब देखना यह है कि पुलिस मामला दर्ज कर मुकदमों की संख्या बढ़ाती है या फिर बदमाशों के गिरोह की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का काम करती है।
सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिल गई थी। उत्तर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। चोरी, लूट व अन्य वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।