फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Archana will take father's legacy

पिता की विरासत संभालेगी अर्चना

Wed, 06 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 06 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Archana will take father's legacy
पिता की विरासत का दावेदार अक्सर बेटों को माना जाता है लेकिन अब एक बेटी पिता की विरासत संभालेगी। फीरोजाबाद के निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ने बेटी को ब्लाक प्रमुख पद के लिए मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

फीरोजाबाद जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल अब सक्रिय राजनीति में अपनी बेटी अर्चना को ला रहे हैं। फीरोजाबाद ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा भी अर्चना के नाम पर राजी है। जिलाध्यक्ष और  सपा सांसद अक्षय यादव ने उनके नाम पर मोहर लगा दी है। एमए बीएड करने के बाद अर्चना शहर के रामाकन्या इंटर कालेज में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। ब्लाक प्रमुख पद के लिए उनकी दावेदारी प्रबल मानी जा रही है। वर्तमान में वह पार्टी के कार्यों में सक्रिय नजर आ रही हैं। सूत्रों की माने तो समाजवादी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष की तर्ज पर ब्लाक प्रमुखों का चुनाव भी निर्विरोध कराना चाहती है। फीरोजाबाद सीट को अहम माना जा रहा है। इसके चलते अन्य दावेदारों को मनाने का सिलसिला भी चल रहा है। पार्टी जिले की सभी आठ सीटों पर अपने पत्ते जल्द खोलेगी। सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने बताया कि ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी के रूप में अर्चना ही चेहरा बनेगी। इसके लिए सांसद अक्षय यादव ने भी संस्तुति दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed